पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चाइल्ड एक्टर से टीवी एक्ट्रेस बनीं अमृता प्रकाश, दिखेंगी 'ये है आशिकी' में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकप्रिय बाल अभिनेत्री अमृता प्रकाश ‘ये है आशिकी’ में नायिका की भूमिका निभाने के लिये तैयार है। यह प्रख्यात कलाकार इस शो के आगामी एपिसोड में एक भारतीय लड़की की भूमिका निभायेगी, जो एक पाकिस्तानी लड़के से प्यार करने लगती है।
प्रख्यात अभिनेत्री अमृता प्रकाश, जिसने तुम बिन, विवाह, वी आर फैमिली इत्यादि जैसी फिल्मों में चाइल्ड अपियरेंस के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की थी, बिन्दास के शो ‘ये है आशिकी’ के आगामी एपिसोड में शीघ्र ही दिखाई पड़ेगी। इस सप्ताह यह शो प्रेम की अस्वाभाविक कहानी को पेश करेगा, जिसमें एक ऐसी कहानी को दिखाया जाएगा जो मानव निर्मित सीमाओं से परे होगी।
अमृता तबस्सुम नामक एक भारतीय लड़की की भूमिका निभा रही है,जो एक पाकिस्तानी लड़के शादाब से प्रेम करने लगती है। इनकी प्रेम कथा इनकी दादियों को फिर से मिलाने का भी प्रयास होगी, जो कभी अंतरंग सहेलियां हुआ करती थीं, लेकिन विभाजन के बाद उनका संपर्क टूट गया।
इस बहुमुखी प्रतिभा-संपन्न अभिनेत्री ने अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत काफी कम आयु में कर दी थी, इसने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, बल्कि कुछ मलयालम फिल्मों में भी कार्य किया, इसके अतिरिक्त यह टेलीविजन की दुनिया में भी जाना-पहचाना नाम बन गयी है।
शो में अपने चरित्र एवं अनुभव के विषय में बात करते हुये अमृता ने कहा कि, ‘‘ये है आशिकी के लिये शूटिंग करना काफी मनोरंजक था तथा मैं इसका श्रेय बिन्दास टीम एवं प्रोडक्शन हाउस को देना चाहती हूं। इसमें सब कुछ बहुत व्यवस्थित एवं नियोजित था।
यह रोचक प्रेम कहानियों से युक्त एक बेहद सुंदर शो है तथा यह भारतीय टेलीविजन के अन्य एपिसोडिक शोज के विपरीत एक भिन्न परिकल्पना है, जोकि या तो क्राइम पर आधारित होते हैं या फिर हॉरर शोज होते हैं।
अतः मैंने ‘ये है आशिकी’ में काम करने का इसलिये निर्णय लिया, क्योंकि यह एक अनूठी थीम से युक्त एक क्रॉस-बॉर्डर प्रेम कथा है। मैं तबस्सुम नामक एक सरल एवं युवा जिंदादिल लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जो एक परंपरागत परिवार से ताल्लुक रखती है।‘‘
अमृता के अतिरिक्त अभिनेता यासिर शाह भी इस शो में दिखाई देंगे, जो पुरुष नायक शादाब की भूमिका निभा रहे हैं। इस एपिसोड की मेजबानी टेलीविजन अभिनेता ऋत्विक धनजानी करेंगे, जो दर्शकों को पूरी कहानी से अवगत करायेंगे। देखिये इस दिलचस्प प्रेम कथा को ‘ये है आशिकी’ में, इस रविवार, 26 जनवरी 2014 को सायं 7 बजे केवल बिन्दास पर!