पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपनी शादी में टेक्नोलॉजी-स्मार्ट ब्राइड बनने के लिए कुछ ऐप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी की हर रस्म-रिवाज में शामिल होना है और रिलैक्स भी रहना चाहतीं हैं तो टेक-स्मार्ट ब्राइड के लिए कुछ एप्स। साथ ही परफेक्ट मेकअप बेस लगाने के तरीके सीखिए...

1. साड़ी: स्टेप-बाय-स्टेप ड्रेप ट्यूटोरियल। इस ऐप से साड़ी बांधने के कई तरीकों के बारे में पता चलेगा।

2. ब्यूटी: मोडिफेस इस ऐप से आप खुद जान सकते हैं कि किस रंग का मेकअप आपके चेहरे पर कैसा दिखाई देगा।

3. हेल्दीफाय मी: आप जो खाएंगे ये आपकी कैलोरीज पर ध्यान रखेगा। इससे शादी वाले दिन तक वजन कंट्रोल में रखा जा सकेगा।

4. एमडोमोंडो रनकीपर: ये ऐप आपके फिटनेस लेवल का ध्यान रखेगा। इससे एक माह का फिटनेस प्लान बनाने में आसानी होगी।

5. एवरनोट: फूल वाले से लेकर डेकोरेटर, गेस्ट की लिस्ट बनाने के लिए इससे अच्छा कोई ऐप नहीं। ये किंग ऑफ लिस्ट ऐप्स है।

6. वेडिंग गुरु: ये डिजिटल वन-स्टॉप है। यहां वेंडर, गिफ्ट्स, इवेंट कैलेंडर, लोकेशन इन्फॉर्मेशन का पता चलेगा।