पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bbm Voice, Bbm Channels, Blackberry, New Apps

BBM Voice और Channels अब आएंगे एंड्रॉइड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। BBM के एंड्रॉइड और ios प्लेटफॉर्म में आने के बाद से यह ऐप काफी लोकप्रिय हो गया है। इसके बाद अब कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाने का सोचा है। BusinessLine के मुताबिक ब्लैकबेरी अपने लोकप्रिय ऐप्स और सर्विस BBM वॉयस और BBM चैनल्स को ios और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। हालांकि, यह कब तक लॉन्च होता है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
पिछले साल ब्लैकबेरी ने अपनी लोकप्रिय मैसेजिंग सर्विस BBM मैसेंजर को एंड्रॉइड और ios प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया था। कंपनी ने इसका खुलासा किया था कि BBM के 10 मिलियन डाउनलोड पहले ही दिन हो गए थे। यह आंकड़ा काफी बढ़ गया और ब्लैकबेरी के इस मैसेंजर को 2013 के अंत तक 40 मिलियन बार डाउनलोड किया गया।
BBM Voice और BBM Channels ब्लैकबेरी के लोकप्रिय ऐप्स में से हैं। BBM Voice यूजर्स को कॉल/टेक्स्ट मैसेज कहीं से भी किसी को भी करने की सुविधा देता है। इसके लिए वाई-फाई और BBM Voice दोनों स्मार्टफोन में होने चाहिए। इसके अलावा BBM Channels ब्लैकबेरी का एक सोशल नेटवर्किंग फीचर है जो BBM को भी अपने साथ जोड़ता है। इसकी मदद से लाखों BBM यूजर्स एक साथ एक नेटवर्क में आ सकते हैं और यह किसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट की तरह काम करता है।