पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानें कैसे काम करता है उबर ऐप, क्या रही तकनीक में खामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
GPS ऐसे करता है काम
गैजेट डेस्क। हाल ही में हुए उबर टैक्सी रेप कांड में GPS तकनीक का नाम बार-बार लिया जा रहा है। जिस तकनीक को खामी बताया जा रहा है उसी तकनीक से लोगों की सुरक्षा हो सकती है। उबर की तकनीकी खामी ये थी कि कंपनी ने गाड़ी में GPS नहीं लगाया था और जो फोन ड्राइवर के पास था उसे स्विच ऑफ किया गया था। भले ही GPS का उपयोग ड्राइवर या कंपनी ने ना किया हो, लेकिन यूजर्स अपनी सुरक्षा के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है GPS तकनीक के बारे में। साथ ही जानिए कैसे इसकी मदद से खुद की सुरक्षा कर सकते हैं लोग।
क्या होता है GPS-

GPS एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए सैटेलाइट की मदद से लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। इससे किसी खास डिवाइस का इस्तेमाल कर गाड़ी, बिल्डिंग आदी की ठीक लोकेशन का पता चल जाता है।

कैसे करता है GPS काम-

* यूजर्स का डिवाइस सैटेलाइट को सिग्नल भेजता है। ये सिग्नल्स एक समय पर डिवाइस द्वारा भेजे और रिसीव किए जाते हैं।
* ये सिग्नल डिवाइस की मदद से वायरलेस नेटवर्क (इंटरनेट, वाई-फाई) आदि को भेजा जाता है।
* नेटवर्क से ये सिग्नल वायरलेस सर्वर तक भेजे जाते हैं।
* इसके बाद यूजर्स इंटरनेट की मदद से लोकेशन का पता लगा सकता है।

आगे की स्लाइड्स पर जानिए कैसे अपने GPS की मदद से कर सकते हैं खुद की सुरक्षा-