गैजेट डेस्क। आज से फ्लिपकार्ट की बिग ऐप सेल भी शुरू हो रही है। इस सेल के अंतरगत यूजर्स को फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए खरीदारी करने वाले यूजर्स को भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। ये ऐप सेल 8-12 दिसंबर तक चलेगी।
गौरतलब है कि इस बार
गूगल की तरफ से आयोजित होने वाला ग्रेट इंडियन ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल 10 से 12 दिसंबर तक चलेगा। फ्लिपकार्ट ने इस साल शॉपिंग फेस्ट से अलग अपनी सेल शुरू करने का फैसला लिया है।
आपको बताते चलें कि मेजर ऑनलाइन रिटेलर्स जैसे अमेजन, स्नैपडील और जैबॉन्ग GOSF की तीन दिन की सेल में हिस्सा ले रहे हैं।