गैजेट डेस्क। हैदराबाद स्थित स्टार्टअप कंपनी Smartur ने एक ऐसा
मोबाइल एप्लिकेशन बनाया है जिसकी मदद से यूजर्स अपने एंड्रॉइड या ios डिवाइस से ऐसी सेल्फी ले सकते हैं जैसे की वो ISRO के मंगलयान में खड़े हों।
Smartur ऐप की मदद से यूजर्स अपने मोबाइल के जरिए भारत के सबसे महत्वपूर्ण स्पेस प्रोग्राम में हिस्सा ले सकेंगे। मंगलयान 24 सितंबर को मंगल की सतह पर उतरेगा।
Smartur ऐप एक वर्चुअल रिऐलिटी ऐप है जो यूजर्स को लगभग असली जैसा एक्सपीरियंस देता है। इस ऐप की मदद से खींची गई सेल्फी इंटरनेट पर अपलोड भी की जा सकती हैं। मंगलयान को हाथ में उठाते हुए, या उसके अंदर बैठे हुए अलग-अलग तरह से इस ऐप के जरिए सेल्फी खींची जा सकती है।