पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देश या विदेश कहीं भी जाने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं ये ऐप्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक फोटो)

गैजेट डेस्कगूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं, जो यूजर्स को ट्रैवलिंग का शौक पूरा करने में मदद कर सकते हैं। ट्रैवलर्स के लिए किसी भी तरह की जानकारी उनके स्मार्टफोन में उपलब्ध कराना इन ऐप्स का काम है। जिन लोगों को देश के अलावा, विदेश यात्रा का शौक है, उनके लिए इनमें से कुछ ऐप्स काफी काम के साबित हो सकते हैं। इन ऐप्स में करेंसी कन्वर्टर से लेकर बेस्ट होटल बुकिंग्स तक सारी जानकारी मिलेगा।

27 सितंबर वर्ल्ड टूरिजम डे के मौके पर Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है पांच ट्रैवलिंग ऐप्स के बारे में...

1. TripIt
अगर आप अपना ट्रैवल प्लान बना रहे हैं तो ट्रिप इट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

फीचर्स-
* होटल रेंट, कार, प्लेन रेंट और सभी तरह के खर्च की जानकारी देना।
* आपकी ट्रिप का पूरा ब्योरा सेव करके रखता है। ऑफलाइन भी अपने प्लान के प्वाइंट्स देखे जा सकते हैं।
* गूगल कैलेंडर या जीमेल के जरिए अपने ट्रिप प्लान को सिंक्रोनाइज किया जा सकता है।
* अपने प्लान सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किए जा सकते हैं।

खबर पब्लिश करने तक गूगल प्ले पर इस ऐप को 28,410 लोग रेटिंग दे चुके थे। इस ऐप को गूगल प्ले से 1,000,000 से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो एंड्रॉइड 2.3 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।

आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी ऐप्स के बारे में...