गैजेट डेस्क। अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं खो जाए तो उसे ट्रैक करने के कुछ तरीके हैं। एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए कुछ ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो अगर आपके फोन में पहले से इंस्टॉल्ड हों तो कहीं से भी डिवाइस को ट्रैक करना आसान है। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ चुनिंदा
मोबाइल ट्रैकिंग ऐप्स के बारे में।
मोबाइल लोकेशन ट्रैकर एंड्रॉइड के लिए एक बेहतरीन ऐप है जिसके जरिए आसानी से अपना फोन ट्रैक किया जा सकता है। सबसे खास बात ये है कि ये ऐप तब भी काम करता है जब
स्मार्टफोन का GPS ऑफ हो। जब भी आप इस ऐप को डाउनलोड करें तो सेटिंग्स के करते समय टाइम इंटरवल सेट कर दें। ये टाइम इंटरवल वो समय होगा जिसके बीच फोन की लोकेशन रिकॉर्ड की जाएगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 5 मिनट का टाइम इंटरवल सेट किया है तो हर पांच मिनट बाद फोन की लोकेशन ट्रेस होगी और डाटा सेव कर लिया जाएगा।
इस ऐप के जरिए अपनी करेंट लोकेशन एक क्लिक के जरिए शेयर की जा सकती है। अगर फोन खो जाए तो अपने परिवार वालों के फोन के जरिए अपना फोन ट्रैक किया जा सकता है। ये ट्रैकिंग ऐप अपने परिवार और दोस्तों के फोन की जानकारी रखने के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है। खबर बनाने तक इस ऐप को
गूगल प्ले पर 60,514 लोग रेटिंग दे चुके थे। 3.0MB साइज का ये ऐप गूगल प्ले से अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी ऐप्स के बारे में-