पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Top Photo Editing And Special Effects Apps For Users

चेहरे को दे सकते हैं मनचाहा लुक, ये 9 फोटो एडिटिंग ऐप्स करेंगे मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(iSwap Faces ऐप का स्क्रीन शॉट)

गैजेट डेस्क। फोटो एडिटिंग का शौक कई लोगों को हो सकता है, लेकिन हर समय एडिटिंग के लिए कम्प्यूटर का इस्तेमाल करना थोड़ा अजीब और थकान भरा हो सकता है। स्मार्टफोन के जरिए भी आसानी से फोटो एडिटिंग की जा सकती है। कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के अलावा गूगल प्ले पर कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जो स्मार्टफोन से ली गई फोटो की क्वालिटी सुधारने के काम आ सकते हैं। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है टॉप 9 कैमरा ऐप्स के बारे में। इस स्टोरी में एंड्रॉइड के साथ-साथ ios ऐप्स की जानकारी भी दी गई है।

iSwap Faces

एंड्रॉइड और ios ऐप फेस शिफ्ट के बारे में शायद आप जानते होंगे। कुछ ऐसा ही ऐस है आईस्वैप फेसेस।

फीचर्स-

* इस ऐप की मदद से फोटो में मौजूद लोगों के चेहरे को एक-दूसरे से बदला जा सकता है।
* मसलन किसी लड़की की शक्ल पर लड़के का चेहरा और लड़के की शक्ल पर लड़की का चेहरा लगाया जा सकता है।
* आइट्यून्स स्टोर पर ये ऐप $1.99 (लगभग 116.55 रुपए) में उपलब्ध है।
* इस ऐप का साइज 16.4 MB का है।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और जानिए कौन से हैं ये ऐप्स, क्या खास है इनमें और कैसे हैं इनके फीचर्स-