गैजेट डेस्क। WhatsApp अब अपनी गती धीमी करने को बिलकुल भी तैयार नहीं है। firstpost की रिपोर्ट के अनुसार इस ऐप ने अब 430 मिलियन यूजर्स पार कर लिए हैं। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा सिर्फ 200 मिलियन का था। कुछ दिन पहले TechCrunch ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वॉट्सऐप पर हर दिन करीब 50 बिलियन मैसेज भेजे जाते हैं।
वॉट्सऐप एक क्रॉस मैसेजिंग सर्विस है जो स्मार्टफोन पर इंटरनेट की मदद से विंडोज, एंड्रॉइड,
ब्लैकबेरी और ios के अलावा सिंबियन प्लेटफॉर्म पर भी मैसेज भेज सकता है। वॉट्सऐप के दैनिक मैसेज की ग्रोथ दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।
वॉट्सऐप को इस्तेमाल करने के लिए पहले साल तक यूजर्स को कोई फीस नहीं चुकानी पड़ती। एक साल बीतने के बाद यूजर्स को 50 रुपए प्रति साल के हिसाब से फीस देनी पड़ती है। वॉट्सऐप के फीचर्स को देखते हुए यह फीस काफी कम लगती है।