(फोटो सांकेतिक)
गैजेट डेस्क। वॉट्सऐप के सीईओ जेन कुओम (Jan Kuom) ने घोषणा की है कि वॉट्सऐप का वॉइस कॉलिंग फीचर
ब्लैकबेरी,
नोकिया और एंड्रॉइड में भी जोड़ा जाएगा। सीईओ द्वारा की गई घोषणा के बाद ऐसा लग रहा है कि जल्दी ही वॉट्सऐप वॉइज कॉलिंग फीचर लॉन्च होगा। अब वॉट्सऐप वॉइस कॉलिंग फीचर आईफोन में भी आएगा।
वॉट्सऐप ने कई फीचर्स को जोड़ा है, जिसकी वजह से लोकेशन का पता और कैमरा को बेहतर तरीके से एक्सेस करना संभव हो पाया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वॉट्सऐप रिलीज करते समय यह नहीं बताया गया है कि इसमें पॉप-अप को जोड़ा गया है या नहीं, जिसके माध्यम से माइक्रोफोन हमेशा काम करेगा।
आप स्क्रीनशॉट में ऊपर देखें, वॉट्सऐप, माइक्रोफोन एक्सेस करना चाहता है ताकि वॉइस मैसेजेस भेज सके, वीडियो को आवाज के साथ रिकॉर्ड कर, वॉइस कॉल की जा सकती है।
यह पॉप-अप तभी दिखाई देगा, जब यूजर्स वॉट्सऐप का माइक्रोफोन पर एक्सेस नहीं करेगा। इसे देखने के लिए Settings > Privacy > Microphone > WhatsApp > करके स्लाइडर को ऑफ करना होगा। अब वॉट्सऐप को ओपन करके वॉइस कॉलिंग फीचर को देख सकते हैं।
पहले, वॉट्स ऐप वॉइस कॉलिंग फीचर को हिंदी ट्रांसलेशन में देखा जा सकता था और बाद में इसे यूजर के इंट्राफेस पर वॉइस कॉलिंग की इमेज लीक हुई। इसी की वजह से पहली बार इस फीचर का पता चला।
वॉट्स ऐप दुनिया में बहुत ही पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। इसका उपयोग दुनियाभर में 600 मिलियन यूजर्स कर रहे हैं। इसी साल इसे
फेसबुक ने 19 बिलियन डॉलर में लिया है।