(प्रतीकात्मक फोटो)
गैजेट डेस्क। घर के आसपास वाई-फाई सिग्नल को और बेहतर बनाने के लिए लंदन के एक PhD स्टूडेंट ने नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से घर के आस-पास के लो वाई-फाई सिग्नल बेहतर बन सकेंगे।
लंदन के इम्पीरियल कॉलेज के भौतिक विज्ञान में पीएचडी के छात्र जेसन कोल ने इस ऐप को बनाया है। उनसे अपने घर में पहले प्रयोग किया। कोल ने मैपिंग के जरिए अपार्टमेंट के फ्लोर, दीवारों पर होने वाले रिफलेक्शन को देखा। इसके बाद उसने मॉडल में Helmholtz इक्वेशन्स की मदद से इलेक्ट्रो मैगनेटिक किरणों का प्रभाव छोड़ा। कोल ने देखा कि वाई-फाई का सिग्नल सबसे बेहतर तरीके से घर के बीच में भी मिल रहा है।
छात्र ने मॉडल को और मॉडीफाई करते हुए यह देखने की कोशिश की कि क्या वाकई तरंगे दीवारों से टकराकर वापस आ रही है। उसने देखा कि इस प्रयोग से वाई-फाई सिग्नल मिल रहा है। उसने बताया कि यदि आप घर से दूर भी है तो राऊटर के जरिए सिग्नल मिलता है। उसने अपने गणित के ज्ञान के माध्यम से एक ऐसा ऐप बनाया जो वाई-फाई सिग्नल को मापने में काम आता है।