गैजेट डेस्क। अपने फेस्टिव सीजन ऑफर के तहत कैनेडियन
स्मार्टफोन मेकर
ब्लैकबेरी यूजर्स को ऐप्स पर डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के तहत ब्लैकबेरी ऐप स्टोर के कई ऐप्स फ्री और कुछ पर भारी डिस्काउंट उपलब्ध है। ये ऑफर 10 दिसंबर से लागू हो गया है।
इस प्रमोशन ऑफर के तहत ब्लैकबेरी वर्ल्ड में यूजर्स को 25 दिसंबर तक एक गिव अवे ऐप भी दिया जाएगा। इस ऑफर के तहत सेफ ड्राइव, पेस्ट्री पुश, मैजिक आइकॉन, 7मिन वर्कआउट और कई लोकप्रिय ऐप्स दिए जा रहे हैं। ब्लैकबेरी की तरफ से 31 दिसंबर तक 2014 के बेस्ट ऐप्स भी डिस्काउंट कीमत पर दिए जा रहे हैं।
2014 के बेस्ट ऐप्स पर डिस्काउंट 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2014 तक मिलेगा। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को ब्लैकबेरी वर्ल्ड ऐप स्टोर पर जाना होगा। इसके लिए ब्लैकबेरी 10 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी। इसके लिए यूजर्स को ऐप के प्रोमो कोड पर क्लिक करना होगा और ऐप को इंस्टॉल करना होगा।