गैजेट डेस्क। ICICI बैंक ने मंगलवार को पॉकेट्स नाम का एक डिजिटल बैंकिंग सर्विस ऐप लॉन्च किया है। ये यूजर्स को एक रिक्वेस्ट पर पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। पैसे किसी भी ईमेल आईडी,
मोबाइल नंबर,
फेसबुक फ्रेंड्स और बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जा सकते हैं।
कोई भी यूजर जो ICICI बैंक का यूजर नहीं है
गूगल प्ले से मोबाइल वॉलेट ऐप डाउनलोड कर सकता है। किसी भी बैंक अकाउंट से कनेक्ट कर सकता है और तुरंत ट्रांजेक्शन शुरू कर सकता है। ICICI बैंक ने अपने स्टेटमेंट में ऐसी घोषणा की है। ये मोबाइल वॉलेट वर्चुअल वीजा कार्ड का इस्तेमाल करता है जिसे किसी भी वेबसाइट से ट्रांजेक्शन के लिए कनेक्ट किया जा सकता है।
इस ऐप की मदद से मोबाइल यूजर्स अपने फोन रीचार्ज करवा पाएंगे, मूवी टिकट बुक करवा पाएंगे, बिल पेमेंट, गिफ्ट भेजना, दोस्तों के साथ पैसे शेयर करना सब हो सकेगा। यूजर्स अपने वॉलेट में जीरो बैलेंस अकाउंट से लेकर सेविंग्स अकाउंट तक बहुत कुछ चुन सकते हैं। सेविंग्स अकाउंट पर सेव पैसे पर इंट्रेस्ट भी मिलेगा।