पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Instagram Takes 300 Million Monthly Users

300 मिलियन यूजर्स के साथ इंस्टाग्राम ने ट्विटर को पीछे छोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। फेसबुक द्वारा खरीदी गई कंपनी इंस्टाग्राम ने हाल ही में घोषणा की है कि इस लोकप्रिय फोटो शेयरिंग ऐप के 300 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हो गए हैं। इस आंकड़े को छूने के बाद इंस्टाग्राम ट्विटर से भी आगे हो गया है। ट्विटर के अभी 284 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम को फेसबुक ने 1 बिलियन डॉलर में 2012 में खरीदा था। इसके बाद से इंस्टाग्राम का यूजर बेस काफी बढ़ गया है। इस ऐप पर करीब 30 बिलियन फोटोज शेयर की गई हैं।

इंस्टाग्राम के को फाउंडर केविन सिस्ट्रॉम का कहना है कि कंपनी यूजर्स के लिए बेहतर सर्विस एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रही है। पिछले 4 सालों में दो दोस्तों द्वारा बनाई गई ये कंपनी ग्लोबल कम्युनिटी के तौर पर उभर कर आई है। इस ऐप पर 70 मिलियन फोटो और वीडियो हर दिन शेयर किए जाते हैं।

ये आंकड़ा फेसबुक के लिए अच्छा है। हालांकि, ये फोटो शेयरिंग ऐप फेसबुक के द्वारा अलग प्रॉपर्टी की तरह चलाया जाता है। फेसबुक ने इसी साल वॉट्सऐप की डील पूरी की है और अपना इंस्टेंट मैसेंजर भी अपडेट किया था।