गैजेट डेस्क। स्मार्टफोन के नए ऐप्स में से एक है जेली ऐप। यह ऐप तब काम का साबित हो सकता है जब आप किसी पेड़ के पास से गुजरें तो सिर्फ उसकी फोटो अपलोड करने के बाद यह पता लगा सकें कि पेड़ कौन सा है और क्या खास है इसमें यह पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह जानकारी
फेसबुक और
ट्विटर के फ्रेंड्स के जरिए ही मिलेगी। जेली एक ऐसा ऐप है जिसमें अगर आप अपनी दाढ़ी की फोटो खींच कर अपलोड करेंगे और अपने दोस्तों से पूछेंगे कि इसे कटवाना चाहिए या नहीं तो सभी फेसबुक और ट्विटर फ्रेंड्स इसके बारे में जानकारी देंगे।
इस ऐप में-
* सोशल फ्रेंड्स से ढ़ेरों सवाल पूछे जा सकते हैं।
* सवालों को ऐप से बाहर भी पोस्ट किया जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई दोस्त जेली ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहा है वो भी आपकी मदद कर सकता है।
* इसे इंस्टॉल करने के लिए एंड्रॉइड जेलीबीन 4.0 और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होती है।
*
गूगल प्ले की एंड्रॉइड रेटिंग के हिसाब से इस ऐप को 5 में से 3.3 स्टार दिए गए हैं।