पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mobile Banking Application Now More Secure

मोबाइल बैकिंग अब और भी आसान, ग्राहकों को मिलेगा बम्पर फायदा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइल के बारे में एक पुरानी धारणा है कि इसका प्रयोग लोग कहीं भी कॉल करने के लिए कर सकते हैं। लेकिन क्या आप आज के जमाने में भी यही सोच रखते हैं। आज मोबाइल की जगह स्मार्टफोन ने ले ली है। मिनटों में कोई भी काम आसानी से हो जाता है। स्मार्टफोन की दुनिया में लाखों ऐप्स हैं, कई यूटिलिटी ऐप्स यूजर्स को काफी लुभावने लगते हैं। इसके अलावा कई ऐसे ऐप्स हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
स्मार्टफोन ऐप्स की बात करें तो बैंकिग ऐप आजकल लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। कई बैंको ने मोबाइल बैंकिग ऐप्लिकेशन लॉन्च किए हैं। यह ऐप्लिकेशन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। dainikbhaskar.com आज आपको बताने जा रहा है मोबाइल बैंकिग ऐप्लिकेशन के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां। आज के दौर में मोबाइल का इस्तेमाल केवल कॉल करने और इंटरनेट ब्राउसिंग तक सीमित नहीं रह गया है। आप इसके जरिए ऐसे बहुत से काम कर सकते हैं जिसमें पहले आपका कीमती समय बर्बाद हुआ करता था।
उदाहरण के तौर पर पहले आपको अगर बैंक में कुछ काम हो तो घंटों जाकर लाइन लगानी पड़ती थी पर अब आप आसानी से अपने फोन के जरिए कभी भी, कहीं भी अपना बैंक अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं और पेमेंट भी कर सकते हैं।
कैसे हैं ये ऐप्लिकेशन, क्या फायदा मिलता है ग्राहकों को जानने के लिए क्लिक कीजिए आगे की स्लाइड्स पर-