पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Money Control App, Share Market Information

शेयर मार्केट और करेंसी की पूरी जानकारी देगा यह ऐप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। जिन लोगों को शेयर मार्केट और फाइनेंस से जुड़ी खबरें देखना अच्छा लगता है और मार्केट पर नजर रखना जरूरी होता है ऐसे लोगों के लिए 'मनी कंट्रोल मार्केट ऐप' काम का साबित हो सकता है। इस ऐप में मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव, रियल टाइम जानकारी, शेयर मार्केट सभी के बारे में जानकारी मिलेगी। इंटरनेट की मदद से यह अपने आप अपडेट होता रहेगा।
BSE और NSE के साथ-साथ, सेंसेक्स, निफ्टी और बाकी भारतीय और विदेशी कारोबार के बारे में भी जानकारी इस ऐप में मिल जाएगी। CNBC-TV18 और CNBC AWAAZ को ऐप के जरिए लाइव देखा जा सकता है।
गूगल प्ले से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को गूगल प्ले की यूजर रेटिंग के हिसाब से 5 में से 4.4 स्टार दिए गए हैं। ऐप को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।