पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्मार्टफोन पर नॉइसट्यूब ऐप मापेगा साउंड लेवल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो नॉइसट्यूब ऐप का स्क्रीन शॉट )
गैजेट डेस्क। भारत में शोर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नॉइसट्यूब ऐप आया है। इससे शोर को मापा जा सकेगा। हाल ही में मुंबई में आयोजित फेस्टिवल ने यह साबित किया है कि शोर कान के पर्दों को खराब कर सकता है।

शोर से परेशान व्यक्ति के लिए नॉइसट्यूब एप्लीकेशन आया है। व्यक्ति अपने एंड्रॉइड या iOS फोन पर इसे डाउनलोड कर उसके आसपास के साउंड लेवल को नाप सकता है।

इसके लिए आपके हैंडसेट में GPS के साथ ही माइक्रोफोन होना जरूरी है। एक बार आप ओडियो चिप की रिकॉडिंग कर लेते हैं और वेब सर्वर में अपलोड हो जाता है, तो नॉइस मैप आपको मिल जाएगा, जिससे आप जांच कर सकते हैं। इसे बेलजियम की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रूसली ने फ्री में तैयार किया है। यह बहुत ही साधारण टूल है और इसका उपयोग जनरल पब्लिक भी आसानी से कर सकती है।

नॉइसट्यूब बनाने वाले ने इसे यह सोचकर बनाया कि कम्युनिटी अपने आस-पास की लोकेशन में होने वाले शोर को मापे, क्योंकि सभी लोग जानते हैं, शोर दिमाग को परेशान करता है। इस ऐप के जरिए नॉइस पॉल्यूशन को चेक करने में मदद मिलेगी।

नॉइसट्यूब ऐप हरे या लाल रंग में शोर का लेवल बताएगा। यह गूगल के प्ले स्टोर के अलावा iTunes पर भी उपलब्ध है। यह नॉइसट्यूब iPhone 3GS/4/4S/5, Samsung Galaxy S2, Dell Streak 5 Mini और HTC Hero/Desire HD/Desire S/One X में काम करेगा।