पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sony Launched Ar Fun Aap For Xperia Users

सोनी ने लॉन्च किया फोटो और वीडियो एडिटिंग ऐप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(AR Fun कैमरा ऐप का स्क्रीन शॉट)

गैजेट डेस्क। अपने एक्सपीरिया Z3 और Z3 कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के बाद सोनी कंपनी ने आज एक्सपीरिया सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए 'AR fun' ऐप लॉन्च कर दिया है। ये कैमरा ऐप गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है।

'AR fun' ऐप सोनी एक्सपीरिया Z3 और एक्सपीरिया Z3 कॉम्पैक्ट के साथ पहले से ही इंस्टॉल्ड आएगा। इसके अलावा, एंड्रॉइड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करने वाले एक्सपीरिया सीरीज के स्मार्टफोन्स में डाउनलोड किया जा सकेगा।

सोनी मोबाइल कम्यूनिकेशन द्वारा बनाया गया ये ऐप यूजर्स को 3D ऑब्जेक्ट्स, टेक्स्ट, फोटो और कई तरह के इफेक्ट्स फोटोज में जोड़ने की सुविधा देता है। AR fun ऐप से यूजर्स को फोटोज के साथ वीडियोज एडिट करने की सुविधा भी देता है।