गैजेट डेस्क। ट्विटर ने अपना आईफोन ऐप अपडेट किया है। इस अपडेट में ट्विटर का इंटरएक्टिव डिजाइन आईफोन के सोशल नेटवर्किंग ऐप में दिखाई देगा। ट्विटर में ये बदलाव यूजर्स की सहूलियत को ध्यान में रखकर किया गया है। कपंनी के अनुसार ऐप में ये अब तक की सबसे बड़ी अपडेट है।
इस अपडेट के बाद आईफोन ऐप का डिजाइन बदल जाएगा। यूजर्स की प्रोफाइल पर ज्यादा फोकस किया गया है। यूजर्स की ट्वीट्स, फोटोज पर भी ध्यान दिया गया है। इस अपडेट में ट्वीट्स के लिए अलग से टाइमलाइन भी दी गई है। नोटिफिकेशन एक्सेस करना भी अब यूजर्स के लिए ज्यादा आसान होगा। ios 7 और 8 यूजर्स इस अपडेट को आईट्यून्स स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।