पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्मार्टफोन की मदद से निकलेगा X-Ray, ऐप करेगा यह काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। स्मार्टफोन के लिए तरह-तरह के ऐप्स बनाए गए हैं। किसी को मनोरंजन से जुड़े ऐप्स पसंद हैं तो किसी को काम से जुड़े। गूगल प्ले पर कई ऐसे ऐप्स हैं जिन्हें सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। उनमें से एक है X-Ray Scan. इस ऐप की मदद से आप किसी के भी हाथ, पैर, सर, उंगलियों का एक्स रे निकाल सकते हैं।
गूगल प्ले पर फ्री में मौजूद यह ऐप हाल ही में अपडेट किया गया है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपके फोन में एंड्रॉइड 2.2 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना जरूरी है। इसका साइज 225KB है।
अपडेट हुए एक्स रे स्कैन में एचडी क्वालिटी की फोटोज दिखाई जाती है। यह ऐप सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है। ना ही यह कैमरे का इस्तेमाल करता है और ना ही कोई असली एक्स रे दिखाता है। यह एक ऐसा ऐप है जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने दोस्तों के साथ कोई ट्रिक खेलना चाहते हैं। गौरतलब है कि यह असली एक्स रे नहीं निकालेगा बल्कि सिर्फ शरीर के अलग-अलग अंगों के एक्स रे की फोटो दिखाएगा।
इस ऐप के डाटा बेस में हाथ की पांचों उगलियों के अलावा 6 उंगलियों वाले हाथ का भी एक्स रे है। इसी के साथ पैर का भी। अगर थोड़ी मस्ती के मूड में हैं तो यह ऐप किसी भी पार्टी की जान बन सकता है। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह एक अच्छा ऐप साबित हो सकता है।