गैजेट डेस्क। एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव वॉजनिएक ने कंपनी के बारे में एक बहुत पुरानी बात का खुलासा किया है। कई सूत्रों के अनुसार टेक वर्ल्ड में ये बात चर्चित थी कि एप्पल कंपनी एक गैराज में शुरू हुई थी। दरअसल 2013 में आई स्टीव जॉब्स पर आधारित फिल्म में भी एप्पल 1 और एप्पल II कम्प्यूटर के गैराज में शुरू होने की बात दिखाई गई थी। वॉजनिएक के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
फिल्म में दिखाए फैक्ट के अनुसार एप्पल के बोर्ड के साथ करीब 50 कम्प्यूटर स्टीव जॉब्स के गैराज में बनाए गए थे। इसपर न्यूयॉर्क पोस्ट के ब्रैंडन लिसी को दिए एक इंटरव्यू में वॉजनिएक ने कहा कि गैराज में कोई भी कम्प्यूटर नहीं बनाया गया।
ना ही एप्पल का बोर्ड, ना डिजाइन, ना ही प्रोटोटाइप और ना ही प्रोडक्ट की प्लानिंग गैराज में हुई। यहां तक की एक भी कम्प्यूटर गैराज में नहीं बनाया गया। स्टीव का गैराज घर जैसा लगता था और दो लोगों से ज्यादा कोई नहीं रहता था। वहां ज्यादातर समय हम लोग बिना कुछ किए ही बिताते थे।