गैजेट डेस्क। स्मार्टफोन के आने से जहां एक ओर लेटेस्ट फीचर्स आ गए हैं, वहीं दूसरी ओर बैटरी डिस्चार्ज होने की समस्या ज्यादा होने लगी है। जरूरी कॉल करते समय अगर बैटरी चली जाए तो ये काफी निराशाजनक होता है, पर कुछ सावधानियां अपनाकर हम अपने
मोबाइल और लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ा सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं बैटरी लाइफ बढ़ाने के कुछ खास टिप्स-
1. तापमान का रखें ख्याल
डिवाइस की बैटरी पर आस-पास के तापमान का बहुत प्रभाव पड़ता है। अगर आप 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे या 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर के तापमान पर रहते हैं तो फोन की बैटरी बहुत तेजी से खत्म होने लगती है।
इसके अलावा, तेज गर्मी का असर भी डिवाइस पर पड़ता है। इससे डिवाइस गर्म हो जाता है और बैटरी की प्रोडक्टिविटी भी कुछ कम होने लगती है। इसलिए अपने फोन या टैबलेट को सूरज की गर्मी से दूर रखें। ठंड के मुकाबले गर्मी बैटरी को अधिक प्रभावित करती है। यही हाल लैपटॉप का भी है। लैपटॉप का जितना इस्तेमाल किया जाता है उतना बैटरी गर्म होती है। इसके लिए लैपटॉप की कूलिंग के लिए कुछ ना कुछ तरीका अपनाएं। इसे सीधे अपनी बॉडी के टच में ना रखें। इसके अलावा, लैपटॉप को किसी बुक या कूलिंग पैड के ऊपर रखकर इस्तेमाल करें।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी टिप्स-