पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Easy Photoshop Tricks And Tips For Users

Photoshop Tricks: आप भी बदल सकते हैं फोटो का बैकग्राउंड, जानें कैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नीचे दी गई ट्रिक के द्वारा बनाया गया फोटो)

गैजेट डेस्क। फोटो एडिटिंग का शौक कई लोगों को होता है, लेकिन कई बार लोग अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। एक खूबसूरत फोटो को थोड़ा सा एडिट कर उसे और आकर्षक बनाया जा सकता है। फोटो एडिटिंग के लिए ऐप्स से लेकर ऑनलाइन फोटो एडिटिंग वेबसाइट्स तक कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन फिर भी फोटोशॉप फोटो एडिटिंग के लिए कुछ सबसे अच्छे एडिटर्स में से एक है। अगर फोटोशॉप की बात की जाए तो कई तरीकों से एक फोटो में अलग-अलग इफेक्ट्स लाए जा सकते हैं। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है ऐसे ही ट्रिक्स के बारे में।

किसी फोटो का बैकग्राउंड बदलना-

किसी फोटो का बैकग्राउंड बदलने के लिए कुछ सिंपल स्टेप्स का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए सबसे पहले फोटो सिलेक्ट कर फोटोशॉप पर मैजिक वैंड टूल का इस्तेमाल करना होगा। मैजिक वैंड टूल बार में मिलेगा। इस टूल से उस हिस्से को हटाना होगा जो नए बैकग्राउंड में नहीं चाहते हैं। इसके बाद किसी भी बैकग्राउंड (नई बैकग्राउंड फोटो जिसका इस्तेमाल करना है।) को नई फाइल में खोलना होगा।
इसके बाद मेन फोटो (जिसपर मैजिक वैंड का इस्तेमाल किया है।) के खाली हिस्से पर एक बार फिर मैजिक वैंड टूल का इस्तेमाल करें और 'Ctrl+X' (कट ऑप्शन) का इस्तेमाल करें। अब मेन फोटो को ड्रैग कर बैकग्राउंड फोटो के ऊपर ले आएं। जहां-जहां फोटो का साइज बिगड़ा हो वहां रिफाइन एज टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी ट्रिक्स-