(सैन फ़्रांसिस्को में सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस - गूगल i/o कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन की फोटो)
गैजेट डेस्क। टेक जायंट गूगल ने हार्डवेयर पार्टनर्स के साथ मिलकर आज (15 सितंबर) को अपनी एंड्रॉइड वन सीरीज के
स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।
माइक्रोमैक्स, कार्बन और स्पाइस कंपनियों ने गूगल के ये पहले डिवाइस लॉन्च किए हैं।
जून में इस फोन सीरीज की घोषणा के बाद भारत में सबसे सस्ता स्मार्टफोन फायरफॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हो चुका है। लावा, कार्बन, XOLO लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर्स ने अपने सस्ते एंड्रॉइड किटकैट डिवाइस भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इसके अलावा, Xiaomi ने भी अपने सस्ते
स्मार्टफोन्स भारतीय मार्केट में पेश कर दिए हैं। ऐसे में गूगल की एंड्रॉइड वन सीरीज के लिए दिक्कत आ सकती है।
इतनी कड़ी टक्कर के बाद क्या गूगल एंड्रॉइड वन सीरीज भारतीय मार्केट में सफल हो पाएगी? Dainikbhaskar.com आज आपको बताने जा रहा है उन 5 कारणों के बारे में जिनकी वजह से गूगल एंड्रॉइड वन सीरीज भारतीय मार्केट में सफल हो सकती है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए क्या हैं वो 5 कारण-