गैजेट डेस्क। शुक्रवार को
गूगल की सर्विसेज ठप्प पड़ गई थीं। भारत समेत दुनिया भर के यूजर्स को इस कारण परेशानी उठानी पड़ी। गूगल की तरफ से इस गड़बड़ी को भले ही ठीक करने में थोड़ा समय लगा हो, लेकिन कंपनी ने गूगल की तरफ से प्लस अकाउंट से माफी मांग ली गई है। इसके अलावा कंपनी ने माफी के साथ-साथ कई कारण भी पोस्ट किए हैं जो 24 जनवरी को गूगल सर्विसेज बंद होने के जिम्मेदार हैं।
गूगल की सर्विसेज जैसे गूगल प्लस, GMAIL, कैलेंडर और डॉक्युमेंट्स बंद होने से यूजर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। करीब 10 प्रतिशत यूजर्स को 25 मिनट तक यह परेशानी उठानी पड़ी थी।
क्या हुआ था-
* सॉफ्टवेयर बग के कारण गूगल के इंफॉर्मेशन सिस्टम ने एक गलत प्रोग्राम बना दिया था।
* यह बग अगले 15 मिनट तक यूजर्स की स्क्रीन पर दिखने लगा।
* इसके बाद अगले 12 मिनट तक कई तरह के एरर अपने आप यूजर्स के सिस्टम पर आने लगे।
* जबतक इस बारे में गूगल की टीम अलर्ट हुई तबतक सिस्टम ने अपने आप इस बग को ठीक कर दिया था।