पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Google History From Garage To Worldwide Development

गैराज से शुरू होकर 40 देशों में ऑफिस बनाने तक, जानें Google के बारे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो केवल प्रस्तुतिकरण के लिए।)

गैजेट डेस्क। दुनिया की सबसे बड़े सर्च जायंट गूगल का आज जन्मदिन है। दरअसल, गूगल ने 2005 में आधिकारिक तौर पर अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाने की घोषणा की थी। इसके पहले गूगल ने अपने बर्थडे की तारीख कई बार बदली है। 4 सितंबर, 1998 को बनी इस कंपनी ने सितंबर महीने के कई दिनों को अपने बर्थडे के तौर पर चुना था। 4, 7, 15, 26 सितंबर के बाद आखिरकार, 2005 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना जन्मदिन तय कर लिया। 2005 के बाद से हर 27 सितंबर को गूगल अपने होम पेज पर आकर्षक डूडल बनाता आया है। पिछले साल 27 तारीख को गूगल ने कैंडी गेम डूडल अपने होम पेज पर बनाया था।
‘ब्रांड गूगल’ की चमत्कारिक सफलता की कहानी कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों के बीच दोस्ती के साथ शुरू हुई। शुरुआत में इन दोस्तों ने गूगल कंपनी एक कार गैराज से शुरू की थी, जो आज बहुत ही अधिक लोकप्रिय बन चुकी है।

इंटरनेट सर्च मशीन से शुरू कर गूगल अब ई-मेल, फोटो और वीडियो, भूसर्वेक्षण नक्शों और मोबाइल फोन जैसी सेवाएं देने वाली ऑलराउंडर कंपनी बन गई है। सभी सेवाएं मुफ्त हैं। कमाई होती है व्यावसायिक कंपनियों से मिलने वाले विज्ञापनों से।

गूगल की शुरुआत गैराज में बनाए गए ऑफिस से हुई थी। आज गूगल के हेडक्वार्टर 'गूगलप्लेक्स' समेत गूगल के 40 देशों में 70 से ज्यादा ऑफिस हैं।
Dainikbhaskar.com आज आपको बताने जा रहा है गूगल कंपनी के बारे में।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और जानिए इसकी कहानी...