(फोटो सांकेतिक)
गैजेट डेस्क। Flurry द्वारा की गई
मोबाइल एनालिटिकल रिसर्च के अनुसार हर दिन भारतीय अपने
स्मार्टफोन्स या टैबलेट पर एंड्रॉइड गेम्स खेलने में 33.4 मिनट खर्च करते हैं। वहीं वैश्विक रुप से तुलना की जाए तो एंड्रॉइड डिवाइस पर व्यक्ति 37 मिनट गेम खेल रहा है।
रिसर्च के अनुसार अमेरिकन गेम खेलने के मामले में दुनियाभर में टॉप पर हैं। अमेरिकन हर दिन 51.8 मिनट गेम खेलने में बिताते हैं। दुनियाभर के गेमर का यह डाटा 60,000 एंड्रॉइड डिवाइसेस से इकट्ठे किया गया है। समय बिताने के तरीके के लिए जर्मनी, रशिया, इटली, साउथ कोरिया, यूएस को फोलो करता हैं। वहीं रिसर्च के अनुसार इंडिया छठवें नंबर पर है। इस मामले में चाइना को 10वां स्थान प्राप्त हुआ है। यहां पर लोग हर दिन 28.6 मिनट गेम खेलने में बिताते हैं।
Action और Arcade गेम पॉपुलर
रिसर्च का यह भी कहना है कि Action और Arcade गेम्स सबसे पॉपुलर है। आधे से ज्यादा गेम्स खेलने को शौकीन इन्हीं दो गेम्स को ज्यादा खोलना पसंद करते हैं। साउथ कोरिया में तो 4 में से 3 लोग यही गेम खेलना पसंद करते हैं।
अलग-अलग देशों में नियम भी अलग-अलग हैं। भारत में हर महीने 68 सेशन्स कार्ड्स और केसिनो के होते हैं। वहीं जर्मनी वाले हर महीने ब्रेन और पजल्स गेम्स खेलते हैं। यहां हर महीने 66 सेशन्स का आयोजन किया जाता है। वहीं खेलों की बात करें तो यूके में ज्यादातर लोग फुटबॉल देखना पसंद करते हैं। वहीं भारत में लोग
किक्रेट के दीवाने हैं।
रिसर्च का यह भी कहना है कि एंड्रॉइड आधारित मोबाइल गेम्स का व्यावसाय 2017 में 27 बिलियन तक पहुंच जाएगा। एंड्रॉइड पर गेम्स खेलने वालों की संख्या इसी साल 1 बिलियन से ज्यादा हो गई है।
गूगल के अनुसार यह संख्या पिछले साल के मुकाबले डबल है। पिछले साल यह संख्या 530 मिलियन थी।