गैजेट डेस्क। एप्पल ने एक दिन पहले ही iOS 8.0.1 के कारण हो रही परेशानी के लिए यूजर्स से माफी मांगी है। सेल्यूलर सर्विस में आ रही परेशानी के कारण आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस यूजर्स को टच आईडी में समस्या आ रही थी।
एप्पल का कहना है कि कंपनी नए अपडेट पर काम कर रही है और इसे कुछ दिनों में रिलीज कर दिया जाएगा।
एप्पल ने आईफोन 6 के यूजर्स को वैकल्पिक हल बताया है, जिससे आईफोन 6 को ios8 से डाउनग्रेड कर सकते हैं।
हम आपको बता रहे है कैसे ios8 को रि-इंस्टॉल किया जा सकता है।
-iTune के लेटेस्ट वर्जन को मैक या विंडोज पीसी पर डाउनलोड करें।
- आईफोन को iTune से कनेक्ट करें।
- iTune में अपने आईफोन के डाटा को लें। यूजर्स को थोड़ी मायूसी होगी, जब उन्हें यह पता चलेगा कि ios8 के साथ ही पहले के वर्जर्न्स में भी ।iCloud का बैकअप रिस्टोर नहीं हो सकता।
- आईफोन 6 में ios8 फाइल को डाउनलोड करें।
-एक बार फाइल डाउनलोड हो जाएगी, तो बटन को दबाएं और अपडेट को चेक करें। जो विंडोज पर है वो शिफ्ट बटन को दबाकर अपडेट चेक करें।
- अब डाउनलोड फाइल को देखें और अपडेट को प्रेस करें, आईफोन पर ios8 को रि-इंस्टॉल करने के लिए।
एप्पल ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार यूजर्स ios8 डाउनग्रेड कर लेते हैं, तो हेल्थ ऐप ios8 पर काम नहीं करेगा, जब तक कि कंपनी ios8.0.2 सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं कर देता।