पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Iphone 6 In 18 Carat Gold Version Is About To Come

आईफोन-6 को 18 कैरेट गोल्ड से सजाएंगे डिजाइनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईफोन-6 की लॉन्चिंग की घोषणा के बाद पहले ही दिन 40 लाख से अधिक फोन लोगों ने बुक कराए हैं। उन लोगों को फोन कब मिलेगा, यह तय नहीं है। इसके विपरीत लंदन के लग्जरी डिजाइनर एलेक्जेंडर अमोसु 18 कैरेट शुद्ध सोने से आईफोन 6 का गोल्ड वर्जन बनाएंगे। उसमें बेहद बारीक कटिंग के 6,127 हीरे लगे होंगे। फोन के बैक कवर पर एपल के लोगो वाली जगह पर गोल्ड की कटिंग उसी के अनुसार की जाएगी। इससे फोन का लुक स्टाइलिश हो जाएगा। उन्होंने इल क्रिएशन को ‘अमोसु कॉल ऑफ डायमंड आईफोन 6’ नाम दिया है। वे कितने फोन रीक्रिएट करेंगे, यह तय नहीं है क्योंकि इस प्रक्रिया में दो महीने लगते हैं।

मतलब फोन की उपलब्धता के बाद वे दो महीने बाद यूजर को आईफोन 6 का गोल्ड वर्जन बनाकर देंगे। उन्हें लग्जरी को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने वाला डिजाइनर कहा जाता है। ओमोसु ने इसके पहले गोल्ड प्लेटेड आईफोन 6 बनाने की घोषणा की थी, जिसमें डायमंड नहीं होंगे। उसकी कीमत दो लाख 37 हजार रुपए होगी। यूजर के कहने पर वे फोन के बैक कवर पर उसका नाम भी गोल्ड से लिखेंगे। अमोसु इसके पहले आईफोन-2 का गोल्ड वर्जन बना चुके हैं, जिसे 80 लाख रुपए में और ब्लैकबेरी फोन का गोल्ड वर्जन एक करोड़ 8 लाख रुपए में बेचा था। ये हैंडसेट उस समय दुनिया में सबसे महंगे कहलाए थे।

अमोसी की क्लाइंट सूची में स्नूप डोग और लिली एलन भी हैं। वे पहले से एंड्रॉइड और ब्लैकबेरी हैंडसेट के गोल्ड वर्जन की कतार में हैं। इनके अतिरिक्त सबसे महंगा सूट (67 लाख) और शैम्पेन (10.80 करोड़) के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहले ही दर्ज किया जा चुका है।