वॉशिंगटन| अमेरिका के मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का बनाया चीता रोबोट लैब से निकल कर ट्रैक पर आ गया है। यह रोबोट, दुनिया के सबसे तेज धावक
उसैन बोल्ट और चीते की तरह रफ्तार पकड़ता है, दौड़ता और छलांग भी लगा सकता है। हाल ही में इनडोर ट्रैक और घास के मैदान में दौड़ा गया। बीते दो साल से वैज्ञानिक चीता रोबोट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। अब तक यह लैब की ट्रेड मील पर ही दौड़ रहा था।
बोल्ट और असली चीते के पैटर्न पर बना
इस रोबोट का वजन व आकार असल चीते जितना रखा गया है। चारों पैरों की मोटर और चिपों की प्रोग्रामिंग भी बोल्ट और चीते के पैटर्नपर की गई है। दरअसल कुछ ही सेकंडों में 96 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने वाला चीता और बोल्ट जैसे तेज धावक पैरों को जल्दी-जल्दी चलाने के बजाए कुलांचे मारते हुए दौड़ते हैं।
* 16 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ी फर्राटा दौड़ टेस्ट के दौरान
* 48 किमी/घंटे तक की रफ्तार पकड़ेगा भविष्य में।
* 44.72 किमी/घंटा है उसैन बोल्ट की रफ्तार।