गैजेट डेस्क। रैल्फ एच बीएर जिन्होंने दुनिया का पहला होम वीडियो गेम बनाया था अब इस दुनिया में नहीं रहे। 92 साल की उम्र में इस शनिवार उनका निधन हो गया। 1966 में रैल्फ ने पहला वीडियो गेम डिजाइन किया था।
जर्मनी में पैदा हुए रैल्फ पेशे से इंजीनियर थे जो 500 कर्मचारियों का ध्यान रखते थे। 1966 में न्यूयॉर्क बस टर्मिनल पर अपने दोस्त का इंतजार करते हुए पेपर पर 'गेम बॉक्स' की आउटलाइन डिजाइन कर दी थी। ये एक ऐसा गेम था जिसे अमेरिकी टेलिवीजन सेट्स पर खेला जा सकता था।
रैल्फ के बॉस ने उन्हें 2000 डॉलर रिसर्च के लिए दिए और 500 डॉलर बाकी सामान खरीदने के लिए। इसके बाद दो अन्य लोगों की सहायता था मार्च 1971 में रैल्फ ने वीडियो गेम को पेटेंट करवा लिया। पेटेंट 1973 को अप्रूव हुआ, लेकिन उससे पहले ही 1972 में पहला वीडियो गेम कंसोल लॉन्च किया गया था। पहले ही साल में इस गेम के 130000 यूनिट्स बिक गए थे।