पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Steps To Make Home Security System At Low Cost

ऐसे 1000 रु. से भी कम कीमत में बना सकते हैं खुद का होम सिक्युरिटी सिस्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक फोटो)

गैजेट डेस्क। आए दिन होती आपराधिक घटनाओं के कारण घरों की सुरक्षा बहुत जरूरी हो गई है। कुछ जरूरी गैजेट्स और सॉफ्टवेयर्स की मदद से CCTV सिक्युरिटी सिस्टम घर पर डिजाइन किया जा सकता है। इसके लिए किसी सिक्युरिटी कंपनी को ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं होगी। घर पर 1000 रुपए से भी कम कीमत में सिक्युरिटी सिस्टम डिजाइन किया जा सकता है। सिक्युरिटी सिस्टम की कीमत आपके द्वारा सिलेक्ट किए गए कैमरा पर निर्भर करेगी। इस सिस्टम के लिए कैमक्लाउड के प्रीमियम अकाउंट की कीमत (468 रुपए से शुरू) और वेबकैमरा (300 रुपए से शुरू) पर पैसे खर्च करने होंगे। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है घर पर सिक्युरिटी सिस्टम डिजाइन करने का तरीका।

1. किस-किस चीज की होगी जरूरत-

* वेबकैमरा या IP कैमरा
कम्प्यूटर पर वीडियो चैटिंग के लिए वेबकैम का इस्तेमाल किया जाता है। IP कैमरा नाइट विजन के साथ आता है जिसे अलग से किसी भी कोने में फिट किया जा सकता है।
* कैमक्लाउड सॉफ्टवेयर (Camcloud )

* स्काइप अकाउंट

* लॉगमी इन आईडी (ऑप्शनल) (LogMeIn )

* कम्प्यूटर पर अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन

आगे की स्लाइड्स पर जानिए कैसे डिजाइन कर सकते हैं खुद का सिक्युरिटी सिस्टम-