पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Student Makes A Unlocks Using Fingerprint Scanner

छात्र ने बनाई फिंगरप्रिंट सेंसर से चलने वाली गन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो फिंगरप्रिंट सेंसर गन)
गैजेट डेस्क। iPhone 5S और 5C को फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया था। वहीं मल्टीपल स्मार्टफोन्स मेकर इस सेंसर को अपने डिवाइस में लगा रहे हैं। इसी साल आईबैरी और स्पाइस मोबाइल्स भी इस प्रतियोगिता में उतर गए हैं, लेकिन 17 साल के एक छात्र ने इस आइडिया को चैलेंज करते हुए फिंगरप्रिंट सेंसर को गन में यूज किया है।
छात्र काई क्लोपफर, फिल्म ओरोरा (2012) में ट्रैजिक शूटिंग देखकर प्रभावित हुआ। इसके बाद छात्र ने स्मार्टटेक चैलेंजेस फाउंडेशन में हिस्सा लिया। काई एक ऐसा फायर अलार्म बना रहा है, जिससे यह पता चलेगा कि किसने फायर किया है। इससे गन को फिंगरप्रिंट सेंसर से चलाया जा सकेगा।
स्मार्टटेक फाउंडेशन का कहना है कि बायोमेट्रिक एक्सेस फायर अलार्म से यह फायदा होगा कि यदि इसका उपयोग कोई अनाधिकृत व्यक्ति आत्महत्या करने या कोई ऐसा व्यक्ति जिसे हथियार चलाना नहीं आता है, अगर चलाएगा, तो यह अपने आप डिस्चार्ज हो जाएगा।

इस सेंसर की मदद से 999 यूजर्स के इस्तेमाल करने लायक प्रोग्राम किया जा सकता है। इसका सक्सेस रेट 99.9 प्रतिशत का है। 2013 में इंटेल इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर में 7 मिलियन हाईस्कूल छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें काई के काम को टॉप 34 में रखा गया था।