पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

TIPS: अपने आईफोन में ऐसे अपडेट करें ios 8

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो iOS8)
गैजेट डेस्क। आपके आईफोन में 8GB या 16GB का स्पेस है और आपको iOS8 लुभा भी रहा हैं, बावजूद इसके आप अपडेटेड iOS8 डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। इसकी वजह है फोन में मेमोरी कम होना। आपको इस समस्या को लेकर किसी से शिकायत करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपडेटेड iOS8 को डाउनलोड करने के लिए दो तरीके हैं। आप अपडेट सॉफ्टवेयर से आईफोन में डाउनलोडिंग कर सकते हैं। आईफोन में आप एक तो iCloud के जरिए और दूसरा iTunes के माध्यम से डाउनलोडिंग कर सकते हैं।
dainikbhaskar.com आपको डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइडेंस दे रहा है।
डाटा के लिए बैकअप लें

अपडेट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप डेस्कटॉप या अन्य डिवाइसेस पर या iCloud पर iTunes से डाटा बैकअप लें। इससे आपका डाटा सेव रहेगा और रि-स्टोरिंग में आसानी होगी।
iOS8 को डाउनलोड करने गाइडेंस

जब आप आश्वस्त हो जाए कि आपके पास डाटा बैकअप है, तो आप फोन में जगह बनाने के लिए अपने डिवाइस से डाटा डिलीट कर दें। डाटा डिलीट होने के बाद आपके आईफोन में जगह बन जाएगी। अब आईफोन को वाई-फाई से कनेक्ट करें और OTA (over-the-air) अपडेट करें। OTA के जरिए iOS8 अपडेट को डाउनलोड करने के लिए मेन्यू बार में जाए और सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए जनरल सेक्शन में ऑप्शन देखें। ऑप्शन में जाने के बाद अपटेड अपने आप डाउनलोड होने लगेगा।
6GB का स्पेस

iOS8 को अपडेट करने के लिए फोन में 6GB का स्पेस होना चाहिए। OTA अपडेट की जगह iTunes के जरिए डाउनलोड करना ज्यादा बेहतर होगा। ऐसा करने के लिए डिवाइस को iTunes से कनेक्ट करें और बैकअप डाटा लें। अब आप iTunes के जरिए सॉफ्टवेयर अपडेट चेक कर सकते हैं। इस पर क्लिक करें और जो भी निर्देश दिए जाते हैं, उनका पालन करें। इससे आप अपडेट को आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे और स्पेस की समस्या का भी समाधान होगा।
आईफोन के लिए बेहतर

iOS8 आईफोन 4S और इसके आगे के जनरेशन के आईफोन्स के लिए बेहतर है। यदि आपके पास आईफोन 4S, आईफोन 5, आईफोन 5C और आईफोन 5S है, तो आप iOS 8 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आईपॉड यूजर्स के लिए iOS 8 अपडेट सिर्फ आईपॉड टच 5 जनरेशन में ही उपलब्ध होगा। आईपैड्स के लिए आईपैड 2, रेटिना डिस्प्ले के साथ आईपैड, आईपैड मिनी, रेटिना डिस्प्ले के साथ आईपैड मिनी और आईपैड एयर को iOS 8 टैबलेट्स में मिलेगा।