गैजेट डेस्क। ई-मेल और पासवर्ड आजकल की लाइफस्टाइल के कुछ सबसे जरूरी शब्दों में शामिल हो गए हैं। इंटरनेट पर पासवर्ड की कितनी अहम भूमिका रहती है यह तो आपको पता ही होगा। एक अनोखा और हमेशा याद रहने वाला पासवर्ड रखना बहुत कठिन काम होता है, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि पासवर्ड रखते समय कुछ भी दिमाग ना लगाया जाए। पिछले 10 सालों से इंटरनेट पासवर्ड सिक्युरिटी और डाटा सेफ्टी के लिए काम करने वाली कंपनी स्प्लैशडाटा (SplashData) ने हर साल की तरह अब साल 2013 के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी की है। इनमें वो सभी पासवर्ड शामिल हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लोग बिना सोचे समझे इस्तेमाल करते हैं। यह वो कॉमन पासवर्ड हैं जिनके हैक होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। इस लिस्ट में 25 ऐसे पासवर्ड शामिल हैं जिन्हें कोई भी आसानी से गेस (अनुमान) कर सकता है।
स्प्लैशडाटा की यह लिस्ट अडोब सिस्टम द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किए गए पासवर्ड्स पर निर्भर करती है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए कौन से हैं साल 2013 के सबसे खराब पासवर्ड, स्प्लैश डाटा ने क्या कहा इसके बारे में, साथ ही कैसे रखें सेफ पासवर्ड और कौन से देश में होती है सबसे ज्यादा हैकिंग-