गैजेट डेस्क। टेक जायंट
एप्पल ने अपने नए आईफोन 6 और 6 प्लस की प्री-ऑर्डर का नया रिकॉर्ड कायम किया है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने प्री-ऑर्डर शुरू होने के 24 घंटों के अंदर 4 मिलियन आईफोन हैंडसेट्स बेच दिए हैं।
एप्पल के CEO टिम कुक ने अपने स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी के नए गैजेट्स की मांग बढ़ रही है। द वर्ज के अनुसार शुक्रवार को यूजर्स के लिए आईफोन के नए मॉडल्स की प्री-बुकिंग शुरू हुई थी।
इस खबर के कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि आईफोन 6 प्लस डिवाइस की डिमांड के हिसाब से सप्लाई कम पड़ गई है।