पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40,000 Redmi 1S Smartphones Sold In 3.4 Seconds

सिर्फ 3.4 सेकंड में बिक गए Xiaomi के 40,000 Redmi 1S स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(Redmi 1S)
गैजेट डेस्क। Xiaomi का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन Redmi 1S अपनी थर्ड फ्लैश सेल में एक बार फिर से आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इस बार कंपनी ने बिक्री के लिए इस फोन के 40000 यूनिट्स रखे थे। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर Mi India (Xiaomi) ने इस फोन के 3.4 सेकंड में आउट ऑफ स्टॉक हो जाने की ट्वीट की है।
गौरतलब है कि इस बार Xiaomi के इस फोन की बिक्री पहले से भी तेज हुई है। Redmi 1S की दूसरी फ्लैश सेल में ये फोन 4.5 सेकंड में आउट ऑफ स्टॉक हुआ था। चीनी एप्पल कही जाने वाली स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने फिलहाल इस फोन की सेल्स को बढ़ावा देने के लिए Mi3 स्मार्टफोन की बिक्री पर रोक लगा दी है।

कब होगी अलगी फ्लैश सेल-

Redmi 1S की अगली फ्लैश सेल 23 सितंबर को होगी। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर कराने के लिए यूजर्स शाम आज 6 बजे से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

क्या है कीमत-

फ्लिपकार्ट पर ये फोन फिलहाल 5999 रुपए का मिल रहा है। भारत में लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 6999 रुपए थी।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इस फोन के फीचर्स...