गैजेट डेस्क। जिवी
मोबाइल ने आज एक और सस्ता एंड्रॉइड
स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। JSP 20 नाम से लॉन्च हुआ ये फोन 1999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस प्राइस रेंज के साथ Jivi JSP 20 ने इंटेक्स एक्वा T2 को पीछे छोड़ दिया है। अब एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला ये सबसे सस्ता
स्मार्टफोन बन गया है।
Jivi JSP 20 में 3.5 इंच की स्क्रीन के साथ 320 x 480 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। इस फोन को अमेजन.कॉम से खरीदा जा सकता है। ये फोन 1 GHz के सिंगल कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 128 MB की रैम दी गई है। इसके अलावा, 256 MB की इंटरनल स्टोरेज है। फीचर्स के हिसाब से इस फोन में कई ऐप्स काम नहीं करेंगे। ये एंड्रॉइड 2.3.5 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
ये डुअल सिम फोन 3G नेटवर्क सपोर्ट करता है। वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्लैश भी है। इस फोन में 1350 mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन अमेजन पर प्री-ऑर्डर के लिए 24 सितंबर को आएगा और 25 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू होगी।