पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Celkon Ultra Q500 स्मार्टफोन लॉन्च, जाने खासियतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो Celkon Ultra Q500 स्मार्टफोन)
गैजेट डेस्क। बडिंग कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Celkon Ultra Q500 लॉन्च किया है। यह फोन फास्ट और अच्छे प्रोसेसर के साथ है। इसमें 3G नेटवर्क सपोर्ट, बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी है। फोन में पहले से ही गेम्स लोड किए हुए हैं। स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपए हैं।
स्मार्टफोन के फीचर्स
- हैंडसेट में एंड्रॉइड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो 1.2 GHz क्वाड कोर ब्रॉडकॉम BCM 23550 प्रोसेसर पर काम करेगा।

- 2012 में इस प्रोसेसर की लॉन्चिंग हुई थी। यह प्रोसेसर रिड्यूस इंस्ट्रक्शन सेट कम्प्यूटिंग (Reduced Instruction Set Computing (RISC) डिजाइन पर आधारित है, जिसकी मदद से फोन फास्ट काम करेगा।

- फोन की चिप में 4 कोर वीडियोकोर IV का अलग से ग्राफिक प्रोसेसर है, जो इमेज को जल्दी क्लिक करने में मदद करेगा।

- फोन में 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

- फोन में 5 इंच का ग्लास डिस्प्ले पैनल फ्रंट साइड में है, जिसमें HD क्वालिटी का डिस्प्ले रेजोल्यूशन (1080 x 1920 पिक्सल) है।

- 3G फोन की बैटरी 2500 mAh है, जो 7 घंटे लगातार चलती है।

- फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट साइड कैमरा है।
फास्ट एक्शन गेम्स

कंपनी ने फोन में फास्ट एक्शन गेम्स भी दिए हैं। यह गेम्स प्रोसेसर और 2GB रैम पर बेहतरीन तरीके से चलेंगे। फोन में Real Football 2014, Modern Combat 4, Spiderman Power Ultimate, Danger Dash Premium and Asphalt 7 गेम्स हैं।
असीमित वीडियो, म्यूजिक डाउनलोड

कंपनी ने फोन को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए इसमें असीमित वीडियो और म्यूजिक डाउनलोड करने की सुविधा दी है, इन वीडियो और म्यूजिक की कीमत एक लाख रुपए से भी ज्यादा हैं। वीडियो और म्यूजिक को हंगामा ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप भी फोन में मौजूद हैं। एयरटेल की और से फोन में 2 महीने के लिए 1GB डाटा फ्री दिया है।