पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Datawind To Launch INR 2K Phone With Free Lifetime Data

डाटाविंड कंपनी फ्री लाइफटाइम डाटा पैक के साथ लॉन्च करेगी 2000 रु. का फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। मोजिला के अल्ट्रा-लो बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च होने के बाद अब भारत में 3000 रुपए से कम कीमत के स्मार्टफोन्स घड़ाघड़ लॉन्च हो रहे हैं। गूगल के एंड्रॉइड वन हैंडसेट्स की लॉन्चिंग के साथ ही ये बात भी साफ हो गई है कि भारतीय मार्केट में देसी और विदेशी सभी कंपनियां भारत में सस्ते गैजेट्स के यूजर्स को टार्गेट कर रही हैं।
ताजा मिली जानकारी के मुताबिक आकाश टैबलेट बनाने वाली कंपनी डाटाविंड अब अल्ट्रा-लो बजट स्मार्टफोन्स भी बाजार में पेश करेगी। ये फोन 3.5 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा और एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने कुछ मोबाइल सर्विस ऑपरेटर्स से भी बात की है जो नए अल्ट्रा-लो बजट स्मार्टफोन में इंटरनेट पैकेज उपलब्ध कराएंगे। इस नए फोन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2013 में डाटाविंड कंपनी ने तीन बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इन सभी में 5 इंच की स्क्रीन थी और कीमत 3499 रुपए से शुरू होती थी।