पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Diamond IPhone 6 Made By Goldgenie For Valentine Day

लंदन की कंपनी ने बनाया हीरे जड़ा आईफोन 6, कीमत 21 करोड़ से ज्यादा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। अगर आपको नया आईफोन 6 बहुत महंगा लगता है तो एक और शॉक के लिए तैयार हो जाइए। लंदन की एक लक्जरी कंपनी गोल्डजिनी ने वेलेन्टाइन डे के मौके पर एक नया हीरे जड़ा हुआ आईफोन 6 का मॉडल निकाला है। दो मॉडल्स में से एक प्योर गोल्ड का है जिसकी कीमत 15200 डॉलर (9 लाख 49 हजार रुपए के लगभग) है और हीरे जड़े हुए मॉडल की कीमत 3.5 मिलियन डॉलर (21 करोड़ 87 लाख 84 हजार रुपए के लगभग) होगी।

ये आईफोन खास तौर पर वेलेन्टाइन डे के लिए तैयार किया जा रहा है। आईफोन 6 का ये मॉडल तीन रंगों में मिलेगा। इसमें गोल्ड, प्लैटिनम और रोज गोल्ड शामिल हैं। स्टोन फिनिश वाले वेरिएंट्स में व्हाइट, पिंक और ब्लैक डायमंड के अलावा, एमिराल्ड, रूबी और सफायर जैसे स्टोन लगे हुए हैं। इसी के साथ, फोन को पर्सनल एन्ग्रेव करने का ऑप्शन भी है।

टेक साइट CNET के अनुसार गोल्ड आईफोन 6 के तीन ऑर्डर अब तक बुक हो चुके हैं। खरीददारों को ओक फिनिश बॉक्स में आईफोन भेजा जाएगा जिसमें एप्पल इयरपॉड्स और USB चार्जर भी होगा।