पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ericsson Again Files Petition Against Xiaomi

Xiaomi के खिलाफ फिर हुई दिल्ली हाईकोर्ड में शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। जिओमी और एरिक्सन कंपनी के मामले में एक नया मोड़ आया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक एरिक्सन ने एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट में जिओमी कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। एरिक्सन की शिकायत में बताया गया है कि जिओमी पेटेंट संबंधित नियम का उलंघन करने के बाद अस्थाई बैन को नकार रही है। कंपनी भारतीय मार्केट में अब भी मीडियाटेक प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स बेच रही है।

एरिक्सन का कहना है कि कंपनी ये काम एक नई वेबसाइट Xiaomi Mobile Retail शॉप के जरिए कर रही है। चीनी कंपनी जिओमी ने इन सभी अफवाहों को नकारते हुए कहा है कि एरिक्सन द्वारा बताई गई वेबसाइट का जिओमी से कोई लेना देना नहीं है ये कोई अन्य साइट है जिसका आधिकारिक तौर पर कोई लेना देना नहीं है।

फिलहाल विवादास्पद वेबसाइट मेंटेनेंस के लिए बंद है। एरिक्सन कंपनी इस बात को गलत ले रही हो ऐसा भी हो सकता है, क्योंकि जिओमी कंपनी की लोकप्रियता को भुनाने के लिए कंपनी के स्मार्टफोन्स ब्लैक में भी बेचे जा रहे हैं। जिन स्टोर्स पर जिओमी के हैंडसेट्स बेचे जा रहे हैं उनमें से किसी में भी इस तरह की कोई बात नहीं लिखी है कि साइट का जिओमी से आधिकारिक तौर पर कोई समझौता हुआ है। अब ये केस क्या मोड़ लेता है ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल के लिए जिओमी भारतीय मार्केट में क्वालकॉम बेस्ड हैंडसेट्स नहीं बेच सकती है।