पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Smartphone With New Windows Brand Spotted

नहीं दिखेगा नोकिया का नाम, अब विंडोज ब्रांड से फोन लॉन्च करेगी माइक्रोसॉफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(लीक हुई नई विंडोज फोन की फोटो)

गैजेट डेस्क। हो सकता है कि जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट नोकिया ब्रांड के बिना अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दे। वेबसाइट टेक टाइम्स ने एक नए स्मार्टफोन की फोटो पोस्ट की है। ब्रिटिश कंपनी ‘My Go’ का ये नया डिवाइस गोफोन के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से नए विंडोज ब्रांड का ये पहला गैजेट हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन लीक हुई नई फोटो से इस बात की उम्मीद लगाई जा सकती है कि माइक्रोसॉफ्ट अब जल्द ही नोकिया टैग को हटाने वाली है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीक हुई जानकारी के मुताबिक इस फोन में 4.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है। इसके अलावा, 1280*720 पिक्सल का रेजोल्यूशन और ड्रैगनट्रेल प्रोटेक्शन। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 GB रैम होगी। 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।