पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Ubuntu Os Smartphone To Go On Sale

एंड्रॉइड को टक्कर देने बिक्री के लिए आया दुनिया का पहला उबंटू फोन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैजेट डेस्क। एंड्रॉइड और iOS से टक्कर लेने के लिए अब दुनिया का पहला उबंटू ऑपरेटिंग सिस्टम (लाइनेक्स पर आधारित डिवाइस ओएस) वाला फोन आज यूरोप में बिक्री के लिए आएगा। BQ Aquaris E4.5 स्मार्टफोन कई ऐप्स और अपने आसानी से प्रयोग की जाने वाली सर्विसेज के कारण हिट हो सकता है।

इस फोन में 4.5 इंच की QHD (HD से चार गुना बेहतर 2560x1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन) डिस्प्ले के साथ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में प्रोसेसर स्पीड 1.3 GHz की है। इसी के साथ, मल्टीटास्किंग के लिए 1GB रैम दी गई है।

8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।