पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Google Chromcast Launched Through GOSF Costing 2999 Rs

गूगल का क्रोमकास्ट भारत में लॉन्च, टीवी पर दिखेगी यूट्यूब जैसी साइट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(Google Chromecast)
गैजेट डेस्कगूगल ने आखिरकार अपना क्रोमकास्ट डिवाइस भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। 2999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया ये डिवाइस स्नैपडील पर उपलब्ध होगा। इसे GOSF 2014 फेस्ट का हिस्सा बनाया गया है। इस डिवाइस की लॉन्चिंग के लिए गूगल ने एयरटेल से करार किया है। कंपनी की तरफ से 60GB ब्राडबैंड डाटा (3 महीने तक हर महीने 20 GB डाटा) हर नए क्रोमकास्ट यूजर को दिया जाएगा।

स्नैपडील लिस्टिंग के अनुसार क्रोमकास्ट को काम करने के लिए कम से कम 2Mbps की इंटरनेट स्पीड चाहिए। क्रोमकास्ट की खूबी ये है कि इस डिवाइस की मदद से नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और बाकी इंटनरेट से जुड़ी सर्विसेस को टीवी पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये स्मार्ट टीवी के HDMI पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकता है।

क्रोमकास्ट के प्रमोश्नल इवेंट में ना सिर्फ एयरटेल बल्कि इरोज भी सामने आई। इरोज कंपनी की सर्विसेज गूगल क्रोमकास्ट के नए यूजर्स को दो महीने तक फ्री दी जाएंगी। एयपटेल का नया कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को एक्टिवेशन चार्ज में 1000 रुपए तक की छूट दी जाएगी।

गूगल क्रोमकास्ट को स्मार्टफोन, टीवी या लैपटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है। स्मार्टफोन का कंटेंट टीवी तक पहुंचाया जा सकता है। कॉपीराइट के कारण लोकल कंटेंट नहीं दिखाया जाएगा।