पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गूगल का ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल आज से शुरू

गूगल का ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल, 450 कंपनियां 3 दिन तक देंगी बंपर डिस्काउंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली: गूगल का बहुप्रतीक्षित ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टीवल (GOSF) बुधवार से शुरू हो गया। इस मौके पर कई ई कॉमर्स कंपनियां ढेरों प्रॉडक्ट्स डिस्काउंट रेट पर बेचेंगी। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन सेल का आयोजन किया था। वो सेल सिर्फ एक दिन की थी, वहीं गूगल का यह आयोजन तीन दिन तक चलेगा।

-450 से ज्यादा पार्टनरों को जोड़ा, जो ऑफर करेंगे डील्स
-3 दिन चलेगा फेस्टिवल (बुधवार से शुक्रवार)
-www.gosf.in पर जाकर मिल सकती हैं पूरी डिटेल्स
-'Rs. 299 Corner' नाम का नया सेक्शन पहली बार होगा लॉन्च, जिसमें काफी ज्यादा डिस्काउंट और फ्री डिलिवरी किया जाएगा ऑफर
-नेक्सस 6 भी होगा लॉन्च शॉपिंग फेस्टिवल के मौके पर, और कई बड़ी कंपनियां भी करेंगी प्रॉडक्ट लॉन्च
- 3 बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां (अमेजन, स्नैपडील और जबॉन्ग) भी होंगी शरीक, फ्लिपकार्ट ने किया इनकार
-2012 में पहली बार गूगल ने भारत में लॉन्च किया था शॉपिंग फेस्टिवल
-270 पार्टनरों को जोड़ा था गूगल ने 2013 के शॉपिंग फेस्टिवल में
-20 लाख विजिटर्स मिले थे कंपनी को पिछले शॉपिंग फेस्टिवल में