पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Google's Android One Smartphone On Flipkart

लॉन्चिंग से 24 घंटे पहले Flipkart पर लीक हुआ GOOGLE का एंड्राइड वन स्मार्टफोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर स्पाइस का एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन कुछ घंटे के लिए उपलब्ध दिखा।
नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी की दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल की ओर से भारत में एंड्राॅइड वन स्मार्टफोन्स आज पेश किए जाएंगे। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले रविवार को इस सीरीज के एक फोन की तस्‍वीर ऑनलाइन लीक हो गई। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर कुछ घंटे के लिए स्पाइस एंड्राॅइड वन UNO Mi-498 उपलब्ध दिखा, हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया। साइट पर फोन की कीमत 6999 रुपए बताई गई। बता दें कि गूगल ने जून में एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्‍स लाने का एलान किया था। गूगल ने इसके लिए स्पाइस के अलावा, माइक्रोमैक्स और कार्बन के साथ करार किया है। कंपनी 15 सितंबर को किफायती कीमतों वाले इन स्मार्टफोन्‍स की रेंज उतारने वाली है। माइक्रोमैक्स का फोन अमेजन इंडिया, जबकि कार्बन का फोन स्नैपडील पर सोमवार अपराह्न साढ़े 3 बजे से उपलब्ध होगा।
क्या है स्पाइस एंड्राॅइड वन UNO Mi-498 की खासियत
इस फोन में 4.5 इंच की आईपीएस FWVGA (480x854p) डिस्प्ले है। इसमें 1.3GHz मीडिया टेक क्वॉड कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 10 जीबी का स्पाइस क्लाउड स्टोरेज और 13 जीबी गूगल ड्राइव स्पेस भी मिलेगा। इसमें एंड्राॅइड 4.4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम है। बैक कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसमें फ्लैश भी है। 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा वाले इस फोन में एचडी वीडियो कैप्चरिंग की सुविधा भी है। बैटरी 1700 mAh की है। इसके अलावा, ब्लूटूथ 4.0, 3G, Wi-Fi आदि की भी सुविधा है।