HTC Desire 820
गैजेट डेस्क. गूगल का बहुप्रतीक्षित ग्रेट ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल (GOSF) बुधवार से शुरू हो गया। इस मौके पर कई ई-कॉमर्स कंपनियां ढेरों प्रोडक्ट्स डिस्काउंट रेट पर बेचेंगी। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन सेल का आयोजन किया था। वो सेल सिर्फ एक दिन की थी, वहीं गूगल का यह आयोजन तीन दिन तक चलेगा।
-3 दिन चलेगा फेस्टिवल (बुधवार से शुक्रवार)।
-www.gosf.in पर जाकर मिल सकती हैं पूरी डिटेल्स।
-'Rs. 299 Corner' नाम का नया सेक्शन पहली बार होगा लॉन्च, जिसमें काफी ज्यादा डिस्काउंट और फ्री डिलिवरी किया जाएगा ऑफर।
-नेक्सस 6 भी होगा लॉन्च शॉपिंग फेस्टिवल के मौके पर, और कई बड़ी कंपनियां भी करेंगी प्रोडक्ट लॉन्च।
- 3 बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां (अमेजन, स्नैपडील और जबॉन्ग) भी होंगी शरीक, फ्लिपकार्ट ने किया इनकार।
-2012 में पहली बार गूगल ने भारत में लॉन्च किया था शॉपिंग फेस्टिवल।
-270 पार्टनरों को जोड़ा था गूगल ने 2013 के शॉपिंग फेस्टिवल में।
-20 लाख विजिटर्स मिले थे कंपनी को पिछले शॉपिंग फेस्टिवल में।
Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है GOSF के पहले दिन की 11 चुनिंदा डील्स के बारे में। ये सभी डील्स GOSF की वेबसाइट से ली गई हैं-
HTC Desire 820
मार्केट प्राइस- 24480 रुपए।
डील प्राइस- 21999 रुपए।
सेविंग्स- 2481 रुपए।
एंड्रॉइड किटकैट 4.4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला ये फोन 1.5 GHz के क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 2 GB रैम के साथ 16 GB की इंटरनल मेमोरी है। 5.5 इंच की स्क्रीन के साथ इस फोन में 720*1280 पिक्सल की डिस्प्ले स्क्रीन है। 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 2600 mAh बैटरी इस फोन में दी गई है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए बाकी डील्स के बारे में...